फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: व्यापारियों ने 128 परिवारों को बांधा सरसों का तेल

विज्ञापन
अचल ताल मलिन बस्ती में महगाई के विरोध में सरसो का तेल वितरण करते उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकार - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अचलताल स्थित मलिन बस्ती ग्यारा नगर में उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने 128 परिवारों के बीच सरसों तेल का वितरण किया। यह अनोखा विरोध प्रदर्शन व्यापारियों ने खाद्य तेल के महंगाई के विरोध में किया। कुछ दिन पहले पेट्रोल का वितरण कर व्यापारियों ने विरोध दर्ज किया था।
विज्ञापन

व्यापार संगठन के नेता उमेश श्रीवास्तव एवं अनुराग गुप्ता ने कहा कि आज बाजार में सरसों का तेल 180 से 200 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसकी वजह से निर्धन परिवार के लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। महंगाई की वजह से जीवन कष्टकर होता जा रहा है।
कोरोना महामारी की मार से अभी तक उद्योग धंधे उबरे नहीं हैं। आम आदमी की जेब में पैसे नहीं है। खाने-पीने की चीजें दिनों-दिन महंगे होते जा रहे हैं। बाजार में कुछ भी सस्ता नहीं है। निर्धन परिवार से जुड़े लोगों को दो समय का भोजन जुटाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान तेल देख, तेल की धार देख नारे लगाए गए। व्यापारी नेताओं ने सरकार से महंगाई पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि यह एक तरह से जनता पर अत्याचार है। इस अवसर पर अनिल वर्मा, सत्येंद्र सारस्वत, अभय शर्मा, नीरज शर्मा, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें