फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन जागृति: एडीजी आगरा ने महिलाओं की काउंसलिंग पर दिया बल, बोलीं- भावनाओं में फंस कर न करें जीवन बर्बाद

Fri, 01 Dec 2023 10:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आगरा जोन की अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा कि नाबालिग उम्र में बालिकाएं प्रेसप्रसंग, पलायन, लिव इन रिलेशनशिप जैसे मामलों में फंस जाती हैं। लगातार काउंसलिंग से ऐसे मामलों में कमी आएगी।
विज्ञापन
एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ संबोधित करते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जोन की अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने ऑपरेशन जागृति के तहत 1 दिसंबर को तहसील खैर सभागार में गोष्ठी को संबोधित किया। एडीजी ने कहा कि नाबालिग उम्र में बालिकाएं प्रेसप्रसंग, पलायन, लिव इन रिलेशनशिप जैसे मामलों में फंस जाती हैं। लगातार काउंसलिंग से ऐसे मामलों में कमी आएगी।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कई बार बालिकाएं बिना सोचे समझे घर छोड़ कर चली जाती है। इन प्रसंगों में उन्हें निजी कारणों से समझौता करना पड़ता है। ऐसी स्थिति से निकलने में वह खुद को अक्षम महसूस करती हैं। परिवार में संवादहीनता और अभिभावकों से डर के कारण अपनी बात नहीं कह पातीं हैं। महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति साइबर बुलिंग के मामले भी सामने आ रहे है। बालिकाएं भावनाओं में फंस कर अपना जीवन बर्बाद न करें। घर के जमीनी विवादों में मोहरा न बनें। इसलिए उनको जागरूक करना जरूरी है। पुलिस अधिकारी इसमें सक्रिय भूमिका निभाएं। 
विज्ञापन


यूनीसेफ के अब्दुल कादिरी ने बताया कि इस अभियान के तहत 62 ब्लॉक, 37 क्षेत्र, 130 पुलिस थाना क्षेत्र के अलावा सभी 4 हजार ग्राम पंचायतों  तक पहुंचा जा रहा है। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन के दिशा निर्देशन में पूरी कार्ययोजना तैयार की गई है। इस दौरान डीआईजी अलीगढ़ शलभ माथुर, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी देहात पलाश बंसल, एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम, सीओ खैर राजीव द्विवेदी, सीओ यातायात रंजन शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


गोष्ठी में डीडीओ, बीडीओ, विद्यालय निरीक्षक कोआर्डिनेटर, सीएचसी के डॉक्टर, आशा कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, समूह चलाने वाली महिलाएं, विधिक सेवा प्राधिकरण, यूनिसेफ, पुलिस बीट कांस्टेबल, तहसील के कर्मचारी, दस गावों की महिला प्रधान, एनआरएलएम से जुड़ी महिलाएं शामिल हुईं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें