फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः एबीवीपी ने वामपंथियों का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिपुरा में वामपंथियों की ओर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ की गई मारपीट के विरोध में महानगर इकाई ने अचल ताल पर पुतला फूंककर विरोध जताया। प्रांत संयोजक दिग्विजय यादव ने बताया कि त्रिपुरा के कैलाशनगर में आरकेआई स्कूल में विद्यार्थी एबीवीपी की सदस्यता लेने गए थे। लौटते वक्त गेट के पास उन पर पत्थर फेंके गए। चाकू से हमले किए गए, लेकिन पुलिस बचाव में नहीं आई, जबकि स्कूल व पुलिस थाना आमने-सामने है। पुलिस, स्कूल प्रशासन वामपंथियों को सांप्रदायिक घटनाओं को लेकर बढ़ावा दे रहा है। स्कूल में छात्रों को वामपंथी पीट रहे हैं। परिषद ने मांग की है कि पीटने वाले अराजक तत्वों को त्रिपुरा पुलिस गिरफ्तार करे और सभी विद्यार्थियों व लोगों सुरक्षित माहौल दिया जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अतुल भारद्वाज, महानगर विस्तारक आकाश राठौर, महानगर सहमंत्री अंकुर शर्मा, योगेंद्र कुमार, जतिन वार्ष्णेय, हर्ष भारद्वाज, सतेेंद्र यादव, विशाल गौड़, निखिल भारद्वाज, जन्मेश, शिवा, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें