फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौहार्द के ताने-बाने को ध्वस्त कर रही है भाजपा सरकार : शिवपाल

विज्ञापन
मंचासीसन राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव , डॉ रक्षपाल सिंह व अन्य । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में दुष्कर्म, लूट व हत्याओं जैसे जघन्य अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं विशेषकर ग्रामीण अंचलों में दम तोड़ चुकी हैं।
विज्ञापन

रविवार को वह सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की दशा बदहाल है। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि से लोगों की कमर टूट गई है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का उद्देश्य विधानसभा चुनाव में जनविरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना है। उन्होेंने कहा कि एक ओर जहां भाजपा सरकार बदले की भावना से विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं का शोषण व उत्पीड़न कर रही है तो दूसरी ओर सामाजिक सौहार्द व सद्भाव के ताने-बाने को ध्वस्त कर रही है।
इससे पूर्व गभाना टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का स्वागत प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह, प्रदेश महासचिव सुभाष लोधी, मंडल प्रभारी डॉ. एमपी सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष राम अवतार यादव, महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद आदि ने किया। इसके बाद रथ यात्रा महरावल पहुंची, जहां क्षेत्रीय लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हाथरस डॉ. विद्याराम यादव, प्रमोद यादव, सुरजीत यादव, आमिर चौधरी, जहीर अली बेग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें