फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी: 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, निर्दलीय को देंगे समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को आम आदमी पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर- 15 से नीता देवी, वार्ड नंबर-36 से प्रियंका देवी व वार्ड नंबर-37 से सीमा शर्मा ने नामांकन किया। शनिवार को वार्ड नंबर-4 से सुनील कुमार यादव सहित 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। पार्टी के जिला महासचिव हेमेंद्र कुुमार ने बताया कि पार्टी ने 14 समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन दिया जाएगा। सोमवार को कितने निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन दिया गया है, इसकी जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी। कुल 47 सीटों पर प्रत्याशियों को न उतारने के सवाल पर जिला महासचिव ने कहा कि पंचायत चुनाव समिति ने सोच-समझकर उन सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, जहां उसके जीतने की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

रालोद :25 प्रत्याशियों ने फूंका चुनावी शंखनाद
अलीगढ़। रालोद ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 25 समर्थित प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। रविवार को वार्ड नंबर-3 से विजय किरन, वार्ड नंबर-45 से जय प्रकाश सिंह, वार्ड नंबर-20 से कुसुमलता, वार्ड नंबर-23 से प्रदीप कुमार व वार्ड नंबर-16 से जुगेंद्र सिंह पहलवान ने नामांकन किया, जबकि अन्य प्रत्याशियों ने शनिवार को नामांकन किया था। रालोद को कुल 47 सीटों पर प्रत्याशी उतारने में पसीने छूट गए। हालांकि, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी ने उन सीटों पर समर्थित प्रत्याशी उतारा है, जिस सीट को भारी मतों से जीता जा सके। उन्होंने कहा कि जिताऊ सीट पर प्रत्याशियों को उतारा है। ब्यूरो
प्रसपा :10 प्रत्याशियों ने ठोंकी ताल
अलीगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 10 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल करके पार्टी की झोली में सीट डालने के लिए क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह ने कहा कि पार्टी ने सभी 47 सीटों पर प्रत्याशी न उतारकर 10 सीटों पर प्रत्याशी उतारा है, क्योंकि यह सीट जिताऊ है । ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें