फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः दीनदयाल चिकित्सालय में 99 डॉट्स का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 99 डॉट्स पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ हुआ। एक मरीज को टोल फ्री नंबर का बॉक्स जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम भास्कर ने सौंपकर 99 डॉट्स प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पाथ संस्था के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ रोहिताश तेवतिया ने बताया कि 99 डॉट्स प्रणाली अलीगढ़ सहित शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रायबरेली एवं आजमगढ़ में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चल रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम भास्कर ने बताया गया कि 99 डॉट्स प्रणाली के अंतर्गत टीबी का मरीज चाहे निजी क्षेत्र से हो या सरकारी क्षेत्र से, टीबी की दवाई की प्रत्येक डोज खाने के बाद टोल फ्री नंबर 18003137950 पर कॉल करेगा, जिसके बाद पोर्टल पर उस मरीज की उस दिन दवा खाने की डिटेल नोट हो जाएगी। जिले में अभी 99 डॉट्स प्रणाली के लिए शहरी क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं जिला क्षय रोग केंद्र शामिल हैं। इस अवसर पर समन्वयक सत्येंद्र कुमार, नईम, अरविंद कमार, पीयूष अग्रवाल, डेविड कुमार शाही आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें