फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मंडल के चयनित 72 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, नौकरी पाक अभ्यर्थियों के खिले चेहरे

Sun, 25 Feb 2024 07:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हैबिटेट सेंटर में हुए समारोह में यूपीपीसीएल के 56 टीजीटू, 14 आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी एवं 02 दंत चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए । जिन्हें पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे । 
 
विज्ञापन
सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष और कमिश्नर चयनित अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र देते हुए - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिशन रोजगार के तहत 25 फरवरी को लखनऊ में आयोजित समारोह का सजीव प्रसारण किया गया। अलीगढ़ महानगर के हैबिटेट सेंटर में हुए समारोह में यूपीपीएससी, यूपी ट्रिपिल एससी एवं विद्युत सेवा आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों पर चयनित 72 अभ्यर्थियों को सांसद सतीश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, मंडलायुक्त रविद्र ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिन्हें पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे । 

विज्ञापन


हैबिटेट सेंटर में हुए समारोह में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को भी सुना गया । सांसद सतीश गौतम ने कहा कि सरकार की मंशा है कि निष्पक्षता एवं पारदर्शी तरीके से हर नौजवानों को उसका अधिकार प्राप्त हो। पिछले सात वर्ष के छह लाख से अधिक युवाओं को प्रदेश के शासकीय विभागों में नौकरियां प्रदान की गयी हैं। नियुक्ति की यह प्रक्रिया सभी आयोग और बोर्ड के माध्यम से निरंतर जारी है। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश का युवा प्रदेश के बाहर नौकरी करने के लिए मजबूर था। विगत वर्षों में प्रदेश में हुए निवेश का ही परिणाम है कि अब उसे स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिल रहा है। 

समारोह में यूपीपीसीएल के 56 टीजीटू, 14 आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी एवं 02 दंत चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए । यहां अपर आयुक्त प्रशासन कंचन शरण, सीडीओ आकांक्षा राना, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, मुख्य अभियंता विद्युत आरके मिश्रा, एडी हेल्थ डॉ. साधना राठौर, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन ईडीएम मनोज राजपूत ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें