अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 25 फरवरी को कक्षा छह व नौ में प्रवेश के लिए परीक्षा संपन्न हुई। कक्षा छह के लिए पंजीकृत 481 में से 463 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 18 गैर हाजिर रहे। कक्षा नौ में प्रवेश के लिए 222 में से 221 ने परीक्षा दी। एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।
अलीगढ़ में गभाना के गांव टमकौली स्थित अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 25 फरवरी को कक्षा छह व नौ में प्रवेश के लिए परीक्षा संपन्न हुई। उप श्रम आयुक्त सियाराम ने बताया कि कक्षा छह के लिए पंजीकृत 481 में से 463 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 18 गैर हाजिर रहे। कक्षा नौ में प्रवेश के लिए 222 में से 221 ने परीक्षा दी। एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।
उप श्रम आयुक्त सियाराम ने बताया कि अलीगढ़ में नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में हुई परीक्षा में कक्षा छह के लिए 231 में से 225 ने परीक्षा दी। छह परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। कक्षा नौ के लिए सभी 78 परीक्षार्थी शामिल हुए। हाथरस में श्री रामबाग इंटर कॉलेज में कक्षा छह के लिए 97 में से 93 ने परीक्षा दी। चार गैर हाजिर रहे। कक्षा नौ के लिए सभी 93 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। एटा में प्रेंटिस गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा छह के लिए 85 परीक्षार्थियों में से 80 उपस्थित व पांच अनुपस्थित रहे। कक्षा नौ के लिए 51 में से 50 ने परीक्षा दी। एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। कासगंज में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा छह के लिए 68 में से 65 ने परीक्षा दी व तीन गैर हाजिर रहे। कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा में सभी 30 परीक्षार्थी मौजूद रहे ।