राजकीय आईटीआई में रोजगार मेले नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उपस्थित लोग।
- फोटो : CITY OFFICE
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत वृहद रोजगार मेले का आयोजन शुक्रवार को सेवायोजन कार्यालय परिसर में किया गया। इसमें 60 युवाओं को रोजगार मिला।
रोजगार मेला का शुभारंभ राज्य मंत्री श्रम एवं संनिर्माण विभाग रघुराज सिंह ने किया। मेले में 33 कंपनियों के विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। 4753 लाभार्थियों ने मेले में हिस्सा लिया। इनमें से 60 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
मेले में प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई नवाब सिंह, सहायक निदेशक सेवायोजन एके सिंह देवेंद्र प्रताप सिंह, लव गुप्ता, एमआईएस मैनेजर राम तिवारी, फैजान खान, चंद्र मणि सिंह, शहाबुद्दीन, यीशेंद्र सिंह, योगेंद्र गौड़, सोनू ,लवी, विकास भारद्वाज, पूनम, कौशल किशोर राजौर एवं आईटीआई स्टाफ आदि उपस्थित रहा।