फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 की उम्र में इश्क चढ़ा परवान, क्यों करूं बच्चों के लिए अपनी खुशियां कुर्बान

Wed, 29 May 2019 10:09 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
विज्ञापन
शादी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अलीगढ़ के गांधी पार्क इलाके के रावण टीला क्षेत्र के रहने वाले सिंचाई विभाग के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सिर 60 साल की उम्र में चढ़े इश्क के खुमार में खुद उसके दो बालिग बेटे और तीन बेटियां ही विलन बन गई हैं। 

विज्ञापन


एक ओर वृद्ध पहली पत्नी की मौत के बाद एक 35 वर्षीय महिला से प्रेम विवाह कर एक साथ जीने मरने की कसमें खा चुका है। वहीं, विरोध में उतरे बेटा-बेटी उन्हें अलग कराने की जिद पर अड़ गए हैं। 

मामला इतना बढ़ा कि मंगलवार को पिता ने बेटे और बेटी के खिलाफ एसएसपी को तहरीर दी। इस बात की सूचना लगने पर बुधवार को वृद्ध के बेटे और बेटी भी एसएसपी को अपने पिता और उनकी दूसरी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायती पत्र सौंप आए। 
विज्ञापन


यह पूरा मामला पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि एसएसपी ने थाना गांधी पार्क पुलिस को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 

वृद्ध ने बताया कि उनकी पहली पत्नी का तीन साल पहले देहांत हो गया था। पहली पत्नी से पांच बच्चे (दो बेटे, तीन बेटी) तीनों बेटियों सहित एक बेटे की शादी कर दी है। पत्नी के देहांत के बाद बेटे और बेटी ने अकेला छोड़ दिया।सब अपनी खुशियों में मस्त रहने लगे। 

पिछले दिनों 35 वर्षीय कोर्ट में विवाह कर लिया। महिला के भी पति की पहले मौत हो चुकी है। उसका सात साल का बेटा है। अब हम दोनों एक दूसरे का सहारा हैं। मगर, पहली पत्नी के बच्चे पैसे और संपत्ति के लालच में हमें साथ नहीं रहने दे रहे हैं। पिछले दिनों मारपीट भी करके घर से निकाल दिया। 
इधर, वृद्ध के बच्चों ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंप कहा कि पिता ने महिला ने शादी कर ली है। वह परिवार पर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। महिला के रिश्तेदारों से पिटवाने की धमकी देते हैं।

इस मामले में एसएसपी ने दोनों पक्षों के शिकायती पत्र थाना गांधी पार्क पुलिस को फॉरवर्ड कर मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें