महानगर के रामघाट रोड इलाके में एक युवक ने अपनी फेसबुक फ्रेंड को मथुरा से यहां बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना दो बार की गई। पहली बार की घटना को तो युवती ने नजरंदाज कर दिया। मगर दूसरी बार की घटना पर युवती बिफर गई और उसने मंगलवार देर रात क्वार्सी थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मुकदमे के आधार पर युवती के मेडिकल परीक्षण आदि की तैयारी है।
वाकया इस तरह है कि मूल रूप से बुलंदशहर की युवती की शादी मथुरा में हुई है। उसकी फेसबुक पर यहां वैशालीपुरम में रहने वाले आकाश नाम के युवक से दोस्ती हो गई। युवती का आरोप है कि कुछ दिन पहले आकाश ने उसे बातों में उलझाकर चेटिंग के जरिये उसे यहां बुलाया। यहां उसे अपने साथ डीपीएस के सामने एक मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बस में बैठाकर मथुरा भेज दिया।
मंगलवार को फिर इसी तरह मौज मस्ती करने के नाम पर उसे अलीगढ़ बुलाया। इस बार भी उसके साथ दुष्कर्म की घटना उसी ठिकाने पर दोहराई गई। इस बार युवती ने विरोध भी किया। मगर आकाश नहीं माना। घटना के बाद युवती को वापस बस में बैठाकर मथुरा भेज दिया गया। मगर युवती देर शाम वापस लौट आई और क्वार्सी थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी। इस सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, आरोपी सब कुछ मर्जी से होने की दलील दे रहा है। मगर युवती जिद पर अड़ी है। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।