फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज ने बुधवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शिशियापाड़ा से धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। प्रतिवर्ष लगने वाले इस मेले में दर्जनों झांकियां व बैंड बाजे महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा को सुसज्जित कर रहे थे। इस अवसर पर शहर में भी विभिन्न संगठनों, शिक्षा संस्थानों, जन प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम आयोजित कर महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मुख्य आयोजन के तहत अलीगढ़ मेयर मो. फुरकान, मथुरा मेयर मुकेश आर्य व मेला संस्थापक श्यौराज जीवन ने मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान मेयर मुकेश आर्य ने कहा कि भगवान वाल्मीकि न होते तो राम भी ना होते, वहीं अगर राम न होते तो ये सृष्टि भी ना होती। उन्होंने कहा कि हम कलम की ताकत से देश का विकास कर सकते हैं। समाज का उद्धार साक्षर होने पर ही हो सकता है। मेयर मो. फुरकान ने कहा कि रामायण जैसा महाकाव्य लिखने वाले महर्षि वाल्मीकि ने दलित के घर में जन्म लिया। देश का संविधान लिखने वाले भीमराव आंबेडकर और महाभारत ग्रंथ लिखने वाले वेद व्यास भी दलित समाज से ही हैं। इस कारण वाल्मीकि समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। श्यौराज जीवन ने मेले में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने वाले व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद शिशियापाड़ा से निकलकर मामू भांजा, पत्थर बाजार, बारहद्वारी, हकीम सराय, ढपरा रोड, रेलवे रोड मालगोदाम, बस स्टेंड, डीएस कालेज, अचल तालाब होते हुए वाल्मीकि मंदिर पर शोभायात्रा ने विश्राम लिया। शोभायात्रा में दर्जनों झांकियों के साथ तीन बैंड मेले को सुसज्जित कर रहे थे। इस मौके पर भंडारी आनंद शास्त्री, बिल्लू चौहान, राजेश राज जीवन, छोटू ठेकेदार, संदीप अमरनाथ, सुनील चौहान, जगनजीवन, महेश काजू, शिशुपाल सिंह, राजेश वाल्मीकि, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


--
यहां भी आयोजित हुए कार्यक्रम
- भारतीय इतिहास संकलन समिति के तत्वावधान में सासनी गेट स्थित महेश्वर इंटर कालेज में वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस मौके पर डॉ. विशन बहादुर सक्सेना, आहुति अध्यक्ष अशोक चौधरी, डॉ ऋषभ देव, प्रधानाचार्य वीके शर्मा, इंद्रकुमार वार्ष्णेय, डॉ. योगेंद्र गोदानी आदि मौजूद रहे।
- महर्षि वाल्मीकि सैनी ने जिला अस्पताल मलखान सिंह में फल वितरण का कार्यक्रम किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह, पार्षद नीसू ठाकुर, विक्रम जीनवाल, अशोक करोतिया, दिनेश अकेला, रवी राजे, चौ. डा. भजन लाल, लाखन वाल्मीकि, जगदीश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
- नगर निगम प्रांगण स्थित वाल्मीकि भगवान के मंदिर में आरती कर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसी के साथ किया गया इस दौरान शिशियापाड़ा आगरा रोड़ पर विशाल भंडारा भी कराया गया। इस मौके पर राजकुमार खन्ना, डॉ. ज्ञानेंद्र दीवान, जयकिशोर, महेश भोले, गौरव बेंजी, रवि कुमार, गोपाल चेतन, देवानंद भगत, विशाल उज्जैनवाल आदि मौजूद रहे।
- वाल्मीकि सद्भावना समिति ने सराय पीतंबर वाल्मीकि बस्ती में समाज के मेधावी छात्राओं को स्कूल बैग व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही आयोजित विचार गोष्ठी में मनोज फूल, बसपा मंडल जोन इंचार्ज विष्णु खरे, राजकुमार खरे, सुनील हाथरसी, सचिन राज, मनीष जय वाल्मीकि, रोहित भारती, शिवम चौहान आदि मौजूद रहे।
- महर्षि वाल्मीकि महोत्सव मेला समिति ने रामलीला ग्राउंड स्थित तिकौना पार्क में हवन महायज्ञ का आयोजन किया। इस मौके पर शहर विधायक संजीव राजा, ठा. श्यौराज सिंह ने भी आहुतियां दी। इसके बाद आयोजित हुई बैठक में श्याम सिंह, अजीत सिंह, संदश राज, विपिन चचल, सोनू कुमार, प्रदीप वाल्मीकि, राजकमल सोनकर आदि थे।
विज्ञापन

- भारतीय क्रांतिकारी वाल्मीकि युवा मोर्चा ने वाल्मीकि बस्ती में बुजुर्गों, विद्यार्थियों को स्टेशनरी का सामान वितरण कर सम्मानित किया। इस मौके पर सांसद सतीश गौतम, मुकेश सिंह लोधी, टीडी चौधरी, मनोज चौहान, संदीप चौधरी, नवनीत वाल्मीकि, विक्रांत चंडालिया आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें