फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पारा 41 पार, एसी व कूलर की बिक्री में 50 फीसदी उछाल

Tue, 16 May 2023 10:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मई और जून में ज्यादा सहालग है। दोनों माह में करीब 26 शुभ मुहूर्त हैं। ऐसे में शादी में देने के लिए एसी, कूलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी की जरूरत पड़ती है। जिससे सेल बढ़ गई है।
विज्ञापन
मामू भांजा मार्केट स्थित एक दुकान में एसी पसंद करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई की गर्मी में पारा 41 पार जाते ही शहरवासियों को गर्मी लगने लगी। जिसका असर सीधे-सीधे इलेक्ट्रिकल उत्पादों की बिक्री पर पड़ा। पिछले एक सप्ताह में इनकी बिक्री में करीब 50 फीसद का उछाल आया है। एसी, कूलर, फ्रिज, पंखे का बाजार ग्राहकों से गुलजार है। हालांकि पिछले साल की तुलना में इनकी कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक का उछाल भी आया है।

विज्ञापन


शहर में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 300 डीलर हैं, जो एसी, कूलर, फ्रिज का काम करते हैं। व्यापारियों की मानें तो पिछले एक सप्ताह में करीब 50 फीसदी सेल बढ़ी है। वर्तमान में रोजाना करीब 200 एसी, 1200 फ्रिज और 800 कूलर बिक रहे हैं। आगे यह सेल और बढ़ेगी। वहीं जितनी गर्मी बढ़ेगी इनके दाम भी उसी प्रकार बढ़ने की आशंका है। शहर में छोटे-बड़े शोरूम व दुकानों पर ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह की छूट भी दी जा रही है। बाजार में 20 से 30 प्रतिशत की छूट भी है। कूलर, एसी, फ्रिज में कई प्रकार की अलग-अलग रेंज भी है।

वहीं इनके दामों में 10 से 15 प्रतिशत तक का उछाल आया है। पिछली साल की तुलना में इस वर्ष एसी पर करीब 2 से 3 हजार रुपये, कूलर पर 1 हजार से डेढ़ हजार रुपये, फ्रिज पर डेढ़ हजार से 2 हजार रुपये का इजाफा हुआ है। मौसम के साथ ही इनके दाम बढ़ेंगे।
विज्ञापन


सहालग से भी सेल पर असर
मई और जून में ज्यादा सहालग है। दोनों माह में करीब 26 शुभ मुहूर्त हैं। ऐसे में शादी में देने के लिए एसी, कूलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एलईडी की जरूरत पड़ती है। जिससे सेल बढ़ गई है। शादी का सामान लेने के लिए शहर में कई ऐसे दुकानदार हैं, जो उनके बजट में सभी उत्पाद उपलब्ध करा देते हैं।

ऑनलाइन से सस्ता आफलाइन
अमूमन लोगों की धारणा है कि कोई भी सामान ऑनलाइन मंगाने पर सस्ता भी पड़ता है और फ्री होम डिलिवरी की सुविधा भी मिलती है। लेकिन, बाजार में ऑनलाइन से सस्ता सामान मिल रहा है। एसी, कूलर, फ्रिज, एलईडी आनलाइन खरीदने पर ग्राहक को करीब एक हजार से पंद्रह सौ रुपये ज्यादा देने होते हैं। ऑनलाइन से टक्कर लेने के लिए घरेलू बाजार में भी फ्री होम डिलिवरी की सुविधा उपलब्ध है।

गर्मी बढ़ने से एसी, कूलर, फ्रिज की सेल में 50 फीसदी का इजाफा हुआ है। शहर में एक सप्ताह में करीब 1500 एसी बिके हैं। 10 से 15 प्रतिशत तक कीमतें भी बढ़ी हैं। -मास्टर ओमप्रकाश, अध्यक्ष, अलीगढ़ व्यापार मंडल।
पिछली साल की तुलना में अच्छा व्यापार है। मई की शुरुआत थोड़ी खराब रही, लेकिन अब बाजार ग्राहकों से गुलजार है। बाजार में कई प्रकार के कूलर, एसी उपलब्ध हैं। -गौरव हरकुट, थोक कारोबारी।

विज्ञापन

इलेक्ट्रिकल उत्पादों के दाम
साधारण एसी- 30,000 रुपये से शुरू
इनवर्टर एसी- 35,000 रुपये से शुरू
फ्रिज- 10,000 रुपये से शुरू
कूलर लोकल- 2000 रुपये से शुरू
ब्रांडेड कूलर- 5000 रुपये से शुरू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें