फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणकारी योजनाओं का हो व्यापक प्रचार प्रसार-आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कल्याण सेक्टर की समीक्षा के लिए आए समाज कल्याण आयुक्त चंद्रप्रकाश ने सोमवार को कमिश्नरी सभागार में अफसरों की क्लास ली। इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थी परक योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रचार-प्रसार न हो पाने के कारण इन जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने वृद्धाश्रमों का लाभ मात्र जरूरतमंदाें को देने एवं राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालयों के सतत निरीक्षण के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


मंडलायुक्त अजय दीप सिंह के साथ समीक्षा करते हुए समाज कल्याण आयुक्त चंद्रप्रकाश ने कहा कि मंडलों में कल्याण सेक्टर द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज में दिख नहीं रहा है। योजनाओं का वृहद स्तर पर प्रचार होना चाहिए। विभागीय योजनाओं के साथ ही पात्रता की जानकारी होर्डिंग्स एवं पंपलेट्स के माध्यम से पहुंचाई जाए।

बीडीसी की बैठक में अवश्य शामिल हों, ताकि गांव के मुखिया प्रधान को आपके विभागों की योजनाओं की पूर्ण जानकारी हो सके। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष की अभी से कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध तरीके से उसे पूरा करने को कहा। 2 अक्तूबर तक अधिकांश छात्रों को छात्रवृत्ति का वितरण सुनिश्चित किया जाए। जो छात्र देर से प्रवेश लेते हैं तो उन्हें 26 जनवरी तक छात्रवृत्ति अवश्य दिलाई जाए।

उन्होंने कहा कि कल्याण सेक्टर की योजनाओं में आधार सीडिंग का कार्य तेजी से किया जाए। उन्होंने कहा कि पेंशन योजना के तहत वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन आदि की सभी किश्तों का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, अत्याचार उत्पीड़न की दशा में आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, ओ लेबिल कंप्यूटर प्रशिक्षण, शादी अनुदान योजना समेत अन्य योजनाओं को समय से पूरा करने को कहा।
विज्ञापन


मंडलायुक्त अजय दीप सिंह ने कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं में लोगों में विभाग के प्रति विश्वास पैदा किया जाए। इस अवसर पर उप निदेशक समाज कल्याण संदीप कुमार ने योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करने के सुझाव दिए। इस मौके पर समाज कल्याण, दिव्यांग कल्याण समेत अन्य विभागों के अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें