अलीगढ़ लोकसभा से अब तक भाजपा, सपा, बसपा समेत छोटे दलों के कुल 21 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है। कुल 35 नामांकन पत्र खरीदे गए थे। इनमें से 14 प्रत्याशी नामांकन करने ही नहीं पहुंचे। 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच व 8 अप्रैल को नाम वापसी के साथ ही चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।
अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया 4 अप्रैल को संपन्न हो गई। अंतिम दिन 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस तरह कुल 21 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है। 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में एडीएम न्यायिक के कोर्ट में चल रहे नामांकन के अंतिम दिन स्वतंत्र जनता पार्टी के सतीश कुमार ने एक सेट में नामांकन किया। निर्दलीय प्रत्याशी ज्ञानी राम व राजेश कुमार ने भी एक सेट में नामांकन किया। बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी कैलाश कुमार ने, निर्दलीय प्रत्याशी मो. जकी ने, भारत जोड़ो पार्टी के प्रत्याशी मो. शकील ने, एआईएमआईएम के प्रत्याशी दिलीप कुमार शर्मा ने, भूपेंद्र पाल सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार ने, निर्दलीय प्रत्याशी दर्शन पाल सिंह ने और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चौधरी बिजेंद्र सिंह ने एक सेट में एवं बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी ने तीन सेट में अपना नामांकन दाखिल किया।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि अब तक भाजपा, सपा, बसपा समेत छोटे दलों के कुल 21 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है। कुल 35 नामांकन पत्र खरीदे गए थे। इनमें से 14 प्रत्याशी नामांकन करने ही नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच व आठ अप्रैल को नाम वापसी के साथ ही चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।
अब तक इन्होंने किया नामांकन