शिकायतकर्ता की बेटी स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। उनका आरटीई के तहत प्रवेश हुआ है। वह अपनी कक्षा में बैठी थी। तभी उसे अलग कमरे में बिठा दिया गया। इसकी वजह जब पूछी गई तो बताया कि अनुसूचित जाति और आरटीई में प्रवेश होने के कारण अब अलग ही बैठना पड़ेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ के जीटी रोड स्थित एक स्कूल में अनुसूचित जाति और आरटीई के विद्यार्थियों को अलग से पढ़ाने के मामले में जांच समिति गठित की गई है। इसकी शिकायत धनीपुर के विशाल सिंह ने बीएसए से की थी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता विशाल सिंह ने पत्र में कहा था कि उनकी बेटी स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। उनका आरटीई के तहत प्रवेश हुआ है। वह अपनी कक्षा में बैठी थी। तभी उसे अलग कमरे में बिठा दिया गया। इसकी वजह जब पूछी गई तो बताया कि अनुसूचित जाति और आरटीई में प्रवेश होने के कारण अब अलग ही बैठना पड़ेगा।
इस संबंध में बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है। समिति में खंड शिक्षाधिकारी हैं। समिति से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अनुसूचित जाति और आरटीई के विद्यार्थियों के साथ इस तरह का भेदभाव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।