फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः जेवर एयरपोर्ट शिलान्यास कार्यक्रम में जाएंगी 200 निजी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बृहस्पतिवार को किए जा रहे जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में अलीगढ़ से 200 निजी बसें लगाई जा रही हैं। सोमवार दोपहर मिले निर्देश के बाद परिवहन विभाग के अधिकारी देर रात तक बसों को एकत्रित कर रहे थे। ये बसें मंगलवार को रवाना होंगी।
विज्ञापन

आरटीओ प्रशासन केडी सिंह गौर व आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन को नोएडा प्रशासन के माध्यम से सोमवार दोपहर को निर्देश मिले कि 25 दिसंबर के कार्यक्रम के लिए 200 बसें भिजवाई जाएं। यह बस मंगलवार को अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी। निर्देश पर एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने सोमवार शाम से बसों को एकत्रित करना प्रारंभ किया। इसीलिए देर शाम तक बसों की सूची बनाई जाती रही। रंजीत सिंह ने बताया कि समय कम है। लेकिन जितनी बसें अलीगढ़ से मांगी गई हैं। उनको समय से रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें