प्रदर्शनी स्पोर्ट्स के तहत स्टेडियम में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में कैडेट, जूनियर, सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता हुई, जिसमें 138 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कैडेट के बालिका वर्ग में ज्योति कुमारी, निशा, प्रिया कुमारी, निहारिका शर्मा, तनीषा शर्मा, आरती, भूमि शर्मा, मेल्विना अग्रवाल, दिव्या को स्वर्ण पदक मिला।
जूनियर बालिका वर्ग में हर्षा सेंगर, ज्योति, ममता राठौर, निकिता शर्मा, खुशी चौधरी, भावना गौतम, राधिका उपाध्याय और कैडेट बालक वर्ग में लव कुमार, शिवम सारस्वत, सूर्यांश शर्मा, करण शर्मा, मयंक बघेल, कुणाल चौधरी, नकुल शर्मा, यश वशिष्ठ, श्रेष्ठ अग्रवाल, मोहित को स्वर्ण पदक मिला। जूनियर बालक वर्ग में अंकुर कुमार, विराज वर्मा, अभिषेक शर्मा, चित्रांगद, रितेश सिंह, अनुराग चौधरी, दीपक शर्मा, उज्जवल कौशिक, गौरव को स्वर्ण पदक मिला। सीनियर पुरुष वर्ग में सावन माथुर, गगन, राहुल भाटिया, दीपक सारस्वत, दीपू प्रताप सिंह को स्वर्ण पदक मिला। निर्णायक मंडल सुनील कुमार, बंटी कुमार, पीयूष, शोभित शर्मा, परवेज दिलानी, निश्चय चौधरी, लव कुश शर्मा, मुस्कान, रजत कुमार, मोनिका, भावना आदि रहे। प्रतियोगिता संयोजक राजीव चौहान व शालिनी चौहान मौजूद रहीं। ब्यूरो