फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament: 'यूपी में बाढ़ से जान गंवा रहे लोग', संसद परिसर में अखिलेश यादव बोले, सरकार वहां कैसे काम कर रही?

Wed, 06 Aug 2025 11:39 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश

सार

आज संसद के मानसून सत्र का 13वां दिन है। लोकसभा और राज्यसभा में सरकार कई मुद्दों पर सवालों के जवाब देगी। वहीं दूसरी तरफ संसद परिसर में सपा सांसद अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति के मुद्दे को उठाया।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : X @ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि यूपी में कई जगहों पर बाढ़ के कारण लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। राज्य सरकार कोई मदद नहीं कर रही है। मुझे नहीं पता कि सरकार वहां कैसे काम कर रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप की 24 घंटे टैरिफ की धमकी पर कहा कि विदेश नीति ही विदेश चली गई। सरकार को अपने पक्ष में दबाव बनाना चाहिए। अगर सरकार ऐसा करती है, तो उसे लगेगा कि सब उसके साथ खड़े हैं।
 

राज्यसभा में सत्यपाल मलिक की याद में मौन
संसद का मानसून सत्र अब तक काफी हंगामेदार रहा है। पहलगाम आतंकी हमले और इसके बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की अवधि को छोड़ दिया जाए तो बीते 12 दिनों में संसदीय कार्यवाही का अधिकांश हिस्सा लोकसभा और राज्यसभा में शोरशराबे और विपक्षी दलों के उग्र प्रदर्शन के कारण बाधित हुआ। 
विज्ञापन


13वें दिन की कार्यवाही से पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शिक्षा और परीक्षा के मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने एसएससी फेज 13 परीक्षा में कथित अनियमितताओं और उसके कारण छात्रों पर होने वाले प्रभावों पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में नोटिस दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें