फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से घर लौट रहा युवक रास्ते से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। थाना डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर का रोहित (19) दिल्ली में घर आते समय रास्ते से लापता हो गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक रोहित नांगलोई, दिल्ली में एक हलवाई की दुकान पर काम करता है। वह तीन महीने बाद घर आने के लिए 27 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे दुकान से निकला था। रोहित के पास 3 महीने का वेतन और मोबाइल भी था।
28 अगस्त की दोपहर तक परिजन उसका इंतजार करते रहे। इसके बाद मोबाइल पर फोन किया, तो वह स्विच ऑफ मिला। रोहित के पिता मंगल सिंह ने बताया कि सभी रिश्तेदारों और उसके साथ में रहने वालों को फोन किया, पर कुछ पता नहीं चल सका है। घटना की तहरीर डौकी थाने में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें