औंछा। थाना क्षेत्र के गांव बल्लमपुर निवासी एक युवक की अलीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक तीन सितंबर को गांव अचलपुर के पास हुई बाइकों की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गया था। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के गांव बल्लमपुर निवासी 27 वर्षीय विपिन कुमार वाल्मीकि तीन सितंबर को ननिहाल गांव जूरी जनपद एटा के यहां से घर वापस आ रहा था। बाइक को भाई सौरभ चला रहा था, बाइक जब थाना क्षेत्र में गांव अचलपुर के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई थी। हादसे में विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला अस्पताल से उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया था। वहां से परिजन इलाज के लिए अलीगढ़ ले गए थे। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर आ गए। थाना पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।