कासगंज में आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान फिट इंडिया 2.0 दौड़ को हरी झंडी दिखाते सदर विधायक देवेंद्
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। नेहरू युवा केंद्र के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन विकास खंड पर किया गया। जिसमं युवाओं ने दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और फिट रहने का संकल्प लिया।
सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत फिट इण्डिया फ्रीडम रन 2.0 फोर इंडिया थीम पर आधारित इस दौड प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। दौड़ प्रतियोगिता विकास खंड परिसर से नगर पालिका तक तथा वापस विकास खंड परिसर में आकर समाप्त हुई। जिला युवा अधिकारी सोनाली नेगी ने बताया कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर इस दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो अलीगढ़ की टीम भी सहयोगी के तौर पर मौजूद रही। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख यशवीर सिंह, योगेश श्रीवास्तव, विशाल सिंह, नितिन, सुमन सहित ग्रामीण और शहरी युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।