घिरोर। घर से रिश्तेदारी में जा रहे युवक की अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इसके चलते युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के ताहरपुर निवासी पवन कुमार (30) बृहस्पतिवार की शाम घर से बाइक से अपनी रिश्तेदारी में करहल जा रहे थे। ग्राम नगला भगिया बाईपास के निकट मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक टकराने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शव को देख परिजन में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद