फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 07 Jun 2024 07:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा के गांव भरतपुर में बृहस्पतिवार की रात एक युवक ने मकान के कमरे में फंदा लगा लिया। जानकारी होते ही परिजन कमरे में पहुंचे। शव को फंदे से उतार लिया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


भरतपुर का रहने वाला विनय कुमार (22) बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में चला गया। उसने कमरे में फंदा लगा लिया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिजन कमरे में पहुंचे। वहां विनय का शव फंदे पर लटका देखा। शव को फंदे से उतार लिया। तब तक विनय की मृत्यु हो चुकी थी।

पुलिस गांव पहुंची और परिजन से फंदा लगाने के संबंध में जानकारी जुटाई। परिजन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। समाचार लिखे तक इस संबंध में कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है। युवक ने फंदा क्यों लगाया पुलिस इस संबंध में गांव के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें