उत्तर प्रदेश में आगरा के शाहदरा क्षेत्र में यशवंत नगर कालोनी के पास टूंडला-आगरा रेलवे लाइन पर बृहस्पतिवार शाम को ट्रेन की चपेट में आकर 20 वर्षीय अविनाश की मौत हो गई। परिजन ने हत्या की आशंका जाहिर की है। मगर, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना सुमनेश विकल ने बताया कि अविनाश टेढ़ी बगिया का रहने वाला था। वह भाई रवि के साथ सब्जी की ठेल लगाता था। बृहस्पतिवार शाम को परिजन उसे घायल अवस्था में एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी लेकर पहुंचे थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन ने हत्या की जानकारी पुलिस को दी।