फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने शराब पीने को नहीं दिए रुपये तो दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव पड़रिया में रविवार की शाम युवक ने पत्नी से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। पत्नी के मना करने के बाद गुस्साए युवक ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पड़रिया निवासी 35 वर्षीय पंकज यादव पुत्र श्रीकृष्ण शराब पीने का शौकीन था। रविवार की शाम उसने पत्नी से शराब पीने के लिए रुपये मांगे, लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। पंकज पत्नी को भला बुरा कहने लगा तो वह कमरे के बाहर चली गई। पत्नी के बाहर जाने के बाद युवक ने कमरे में पंखे के कुंडा में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद जब पत्नी कमरे में पहुंची तो पति का शव लटका देखा। चीख-पुकार सुनकर परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी में रखवाया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें