फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक को मौत के घाट उतारा, सरेसायं हत्याकांड से सनसनी

Mon, 01 Jun 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

हत्या के बाद भागते हुए दो हमलावरों को ग्रामीणों ने पकड़ कर कमरे में किया बंद
विज्ञापन
अवनीश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में बोलेरो सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद दो हमलावरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपियों को हिरासत में लिया है। गांव में इस घटना के बाद आक्रोश व्याप्त है।  
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार रविवार सायं छह बजे के करीब मुस्तफाबाद रोड पर बोलेरो सवार बदमाश एक बाइक सवार पर फायरिंग करते हुए उसका पीछा कर रहे थे। सोभनपुर गांव के समीप जब बाइक सवार पहुंचा तो अपनी जान बचाने के लिए उसने बाइक छोड़कर पैदल ही घरों में छिपने के लिए दौड़ लगा दी। बोलेरो सवार युवक भी हाथों में असलाह लेकर उसका पीछा करने लगे। सोभनपुर नगला झील निवासी अवनीश (35) पुत्र वीरेंद्र पर हमलावर ने फायर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। 

ग्रामीणों ने दो हमलावरों को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। घटना की जानकारी होते ही जनपद पुलिस में खलबली मच गई। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार, सीओ इन्दुप्रभा समेत कई थानों की पुलसि फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई। आक्रोशित ग्रामीण डीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
अवनीश की मौत के बाद उसके दो छोटे बच्चे हनी और विकाश के पालन पोषण की जिम्मेदारी अब उसकी पत्नी संगीता के कंधों पर आ गई है। अवनीश की मां और पत्नी संगीता का संयुक्त चिकित्सालय में रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों में घटना के प्रति आक्रोश व्याप्त है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें