फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: छह महीने से मानसिक दिव्यांग किशोरी का यौन शोषण कर रहा था युवक, गर्भवती होने पर परिवार को चला पता

Sat, 09 Jul 2022 02:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र की एक किशोरी के साथ युवक छह माह से दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी मानसिक रूप से दिव्यांग है। पीड़िता जब गर्भवती हुई, तब उसके परिवार को घटना का पता चला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में मानसिक दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने छह महीने तक किशोरी का यौन शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोपी युवक उसे रुपये देने की लालच देकर पास बुलाता था। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 17 साल की किशोरी के पिता मजदूरी करते हैं। छह महीने पहले अरतोनी का युवक नीरज उनकी बस्ती में अपने रिश्तेदार के घर रहने आया था। इस दौरान उसने किशोरी से नजदीकियां बढ़ा लीं। आरोप है कि युवक ने रुपये का लालच देकर उसे कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया। तब से वो उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। इस कारण वो गर्भवती हो गई। 

किशोरी की तबीयत खराब होने लगी। मां-बाप समझ नहीं पाए। उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसके गर्भवती होने का पता चला। इस पर उससे पूछताछ की। उसने नीरज के बारे में बता दिया। परिजन ने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी प्रभूदयाल का कहना है कि दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें