फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: आगरा में बरात लेकर गया दूल्हा हुआ बेहोश, घर लौटे 20 से अधिक बरातियों की तबीयत बिगड़ी

Sat, 09 Jul 2022 01:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

फरह से आगरा बरात गई थी। देर रात बराती वापस फरह लौट आए। शनिवार की सुबह कई बराती बेहोश मिले।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा फरह के गांव परखम में शुक्रवार की रात एक बारात से लौटे 25 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। दूल्हा के पिता एवं ताऊ भी बीमार हो गए। मामला फूड पॉइजनिंग का बताया जा रहा है। सभी बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीएम सदर एवं सीएमओ ने अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना। 

विज्ञापन


बताया गया है कि परखम निवासी केदारनाथ शुक्रवार को पुत्र नंदकिशोर एवं उमा शंकर की बरात लेकर रद्दू घड़ी, थाना ताजगंज, आगरा गए थे। वहां से देर रात लौटने के बाद 25 से अधिक बच्चे एवं अन्य लोगों की तबीयत खराब हो गई। कई लोग बेहोश हो गए। ग्रामीणों द्वारा तत्काल पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव परखम पहुंची। तीन-चार एंबुलेंसों के माध्यम से अर्द्ध बेहोशी की हालत में सीएचसी फरह लाकर भर्ती कराया गया। इसके अलावा दूल्हा के पिता केदारनाथ एवं ताऊ लक्ष्मण सिंह को भी रात में आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सूचना के बाद मौके पर उपजिलाधिकारी सदर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी पहुंच गए। बाराती घनश्याम ने बताया कि रात भोजन के समय आम का जूस दिया गया था। उसे पीने के बाद से ही धीरे-धीरे नशा सा होने लगा। वहां पर लोगों ने ज्यादा गौर नहीं किया और रात में अपने गांव परखम वापस आ गए। सुबह तक दर्जनों लोगों को धीरे-धीरे बेहोशी छाने लगी। आरोप है कि उन्हें कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर ये हालत की है। उक्त प्रकरण में पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। बीमार लोगों का इलाज किया जा रहा है।

ये हुए हैं बीमार

गीता (12), विजेंद्र (60), रोहित कुमार (15), जसवंत (90), जयपाल (23), देवा (17), दिशा (10), मनोज कुमार (28), रवि कुमार (18), कोमल (16), घनश्याम (23), नारायन सिंह (50), देवेंद्र कुमार (17), डूंगर सिंह (43), चंद्र प्रकाश (23), प्रवीन कुमार (16), मुकेश कुमार (35), मोहन (12) व रमेश (35)। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें