फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की आपबीती: दोस्ती कर युवक ने बनाए अवैध संबंध, निर्वस्त्र कर फोटो खींचे, यहीं पर न खत्म हुई दरिंदगी

Fri, 20 Oct 2023 02:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, आगरा/बाह

सार

आरोपी ने लड़की के फोटो और वीडियो वायरल कर दिए, जिससे उसकी शादी टूट गई।पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की युवती से एक युवक ने दोस्ती कर उसके साथ संबंध बनाए और निर्वस्त्र कर फोटो खींचे और उन्हें वायरल कर युवती की शादी को तुड़वा दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री एक युवक अभिषेक पुत्र विशंभर निवासी जैतपुर से किसी तरह संपर्क में आ गई और बातचीत करने लगी थी। धोखेबाज युवक अभिषेक ने पुत्री को किसी तरह बहला फुसलाकर झांसे में लेकर पुत्री को निर्वस्त्र कर उसके फोटो और वीडियो बना लिए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
विज्ञापन

जैसे-तैसे पुत्री की शादी तय हो गई तो आरोपी युवक 50 हजार रुपए की मांग करने लगा। नहीं देने पर लड़के वालों के यहां पुत्री के फोटो और वीडियो भेजिए जिससे पुत्री की शादी टूट गई। जिसके कारण पुत्री का जीवन खराब हो गया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक के खिलाफ कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें