ये है मामला
पीड़ित महिला गुड्डो के मुताबिक उसके पति की मृत्यु करीब 20 साल पहले हो गई थी। पिछले 18 वर्षों से गुड्डो को विधवा पेंशन मिल रही थी, लेकिन पिछले दो वर्षों से महिला को विधवा पेंशन नहीं मिली। पेंशन पाने के लिए महिला बार बार इधर उधर दफ्तरों में चक्कर लगाती रही। प्रोबेशन विभाग से मामले की शिकायत की, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। बार बार मामला प्रोबेशन विभाग में पहुंचा तो मामले की पड़ताल हुई। जानकारी में आया कि विधवा पेंशन के सत्यापन में बसई के पंचायत सहायक ने अपनी रिपोर्ट में महिला को मृतक दर्शा दिया।
जीवत है महिला
प्रोबेशन विभाग के पोर्टल पर महिला की मृत्यु की तिथि 22 सितंबर 2022 दर्शा दी। जबकि महिला जीवित है। गांव में ही अपनी वृद्ध मां के साथ रहकर मजदूरी कर रही है। महिला ने बुधवार को जिलाधिकारी को मामले की शिकायत करते हुए पेंशन चालू कराने की मांग की है। उसके बाद प्रोबेशन विभाग भी सक्रिय हुआ है। मामले की जांच जिलाधिकारी के निर्देश पर की जा रही है।
लापरवाही की कराई जा रही जांच
जिला प्रोबेशन अधिकारी कोमल पंवार ने बताया कि जीवित विधवा महिला को किन परिस्थितियों में मृतक दर्शाया गया है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी और विधवा महिला को पेंशन दी जाएगी।