फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में बड़ा हादसा: पैर फिसलने से चंबल नदी में गिरा युवक, बचाने के लिए कूदे तीन दोस्त डूबे, तीनों की मौत

Sun, 20 Mar 2022 02:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

गोताखोरों ने युवकों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। युवकों को नदी से बाहर निकाल लिया गया, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चंबल नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बे के समीप चंबल नहर में डूबने से रविवार दोपहर एक ही परिवार के तीन छात्रों अंकित (15), भोला (18) और शिवा (15) की मौत हो गई। तीनों छात्र अन्य दोस्तों के साथ नहर की ओर घूमने गए थे। पैर फिसलने पर एक छात्र के डूबने पर उसे बचाने की कोशिश में दो और डूब गए। गोताखोरों ने तीनों को बाहर निकाला। मगर, तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

 

मृतक शिवा, भोला और अंकित( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अंकित के चाचा शत्रुघ्न भदौरिया ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर तकरीबन 12 बजे अंकित, भोला, शिवा, गोलू, नीशू और दीपक चंबल नहर के पास घूमने पिनाहट गए थे। नहर किनारे घूमने के दौरान पैर फिसलने से अंकित नहर में गिरकर डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए गोलू, भोला, शिवा नहर में कूद गए। 

इस दौरान चारों नहर के तेज बहाव में डूबने लगे। दीपक और नीशू ने अंगोछा फेंककर गोलू को बचा लिया। अंकित, शिवा और भोला डूब गए। चीख पुकार सुनकर लोग जुट गए। पुलिस के पहुंचने पर नहर को बंद कराया गया। गोताखोरों ने तकरीबन आधा घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को नहर से बाहर निकाला। तीनों को सीएचसी पिनाहट लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी रेफर कर दिया गया। 

पूर्व प्रधान गजेंद्र भदौरिया ने बताया कि डॉक्टरों ने अंकित, शिवा और भोला को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष पिनाहट कुलदीप कुमार ने बताया कि शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह - फोटो : अमर उजाला

तीनों कर रहे थे पढ़ाई

परिजनों ने बताया कि अंकित पुत्र ओमवीर शांति निकेतन सीनियर स्कूल पिनाहट में हाईस्कूल का छात्र था, जबकि भोला पुत्र जबर सिंह एसकेआर इंटर कॉलेज उदयपुर खालसा से 12वीं और शिवा पुत्र संजय पूजा पब्लिक स्कूल गोपालपुरा में 11वीं का छात्र था। तीनों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है।

घर का इकलौता बेटा था अंकित

मृतक अंकित परिवार का इकलौता बेटा था। अंकित की एक बड़ी बहन प्रियंका है।  वहीं भोला अपने पांच भाइयों व दो बहनों में सबसे छोटा था, जबकि शिवा दो भाई एक बहन में बड़ा था।

पूर्व मंत्री पहुंचे सीएचसी, बंधाया ढांढस

नहर में तीन छात्रों के डूबने की खबर लगते ही पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। सीओ पिनाहट दिनेश कुमार से घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें