फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 35वें दिन हो गई विधवा: कांवड़ लाने गया था पति, आई ऐसी खबर; उजड़ गई नई नवेली दुल्हन की दुनिया

Mon, 17 Jul 2023 05:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

अभी हाथ की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कि नई नवेली दुल्हन की दुनिया ही उजड़ गई। पति कांवड़ लाने गया था। कुछ ही समय बाद उसकी मौत की खबर मिली, जिसे सुन दुल्हन के होश उड़ गए। वहीं युवक की मौत से परिवार में चीत्कार मचा हुआ है। 
विज्ञापन
Kanwar Yatra - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले के जसराना तहसील के गांव बहलोलपुर के किसान परिवार में 35 दिन पहले शहनाइयां गूंज रहीं थी, तो वहीं आज मौत का सन्नाटा था। बेटे की मौत ने माता-पिता ही नहीं उस दुल्हन का संसार भी उजाड़ दिया, जिसकी हाथों की मेहंदी का रंग भी भी नहीं उतरा है। कावंड़ लेने गए पति की कासगंज एवं सौरों के बीच में ट्रेक्टर के रौंदने से मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठे दो युवक घायल हो गए। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन

यहां का है मामला 

थाना एका के गांव बहलोलपुर से युवक रविवार की देर शाम कांवड़ लेने सौरों गए थे। उनके साथ खजान सिंह का 23 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार भी गया था। नीतेश के साथ बाइक पर सनी कुमार (18) पुत्र जबर सिंह, कन्हैयालाल पुत्र योगेश कुमार भी थे। कासगंज और सौरों के बीच ट्रेक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर नितेश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सनी और कन्हैया घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

ये भी पढ़ें - ये कैसी मेहमाननवाजी: ताजमहल घूमने आए पर्यटक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, बात थी बहुत छोटी; VIDEO हुआ वायरल
विज्ञापन

35 दिन पहले हुई थी शादी 

नितेश का शव सोमवार सुबह गांव में लाया गया। शव गांव में आते ही कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि 35 दिन पूर्व नीतेश की शादी कुचैला मैनपुरी निवासी रीना के साथ हुई थी। अभी हाथ की मेंहदी भी नहीं उतरी थी कि उसकी मांग का सिंदूर उजड़ गया। 35 दिन पूर्व विवाहिता बनी रीना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

ये भी पढ़ें -  'नपुंसक है पति': सुहागरात पर पास तक नहीं आया, सच छुपाने के लिए हर रात करता रहा ऐसी हरकत; हकीकत जान टूटे सपने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें