इस पर मां ने उसे कॉल किया। मगर, उसने रिसीव नहीं किया। इस पर उन्होंने अपने परिचितों को घर जाने के लिए बोला। उधर, रात में अवनीश के कमरे का गेट खुला हुआ था। मकान मालिक ने देखा तो वो पहुंचे। अवनीश पंखे के कुंडे से बने फंदे से लटका हुआ था। यह देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पिता का आरोप, युवती के परिजनों ने दी थी धमकी
पिता शिव चरन के मुताबिक, अवनीश के प्रेम संबंध एक युवती से चल रहे थे। बेटा युवती से शादी करना चाहता था। मगर, युवती के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। युवती से मारपीट की। उस पर दबाव बनाकर शादी से मना करा दिया। इससे बेटा तनाव में आ गया था। युवती के घरवाले उसे धमकी भी दे रहे थे। युवती से मिलने के लिए मना कर दिया था।
पिता ने बेटे की मौत के लिए युवती के परिजनों को जिम्मेदार ठहराया। थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या क्यों की? यह पता नहीं चल सका है। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। परिजनों ने तहरीर भी नहीं दी है। अगर, वो तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।