फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में युवक ने की आत्महत्या: मरने से पहले खूब रोया, पत्नी के लिए लिखा- आज तुम्हारे खातिर मरते हैं

Fri, 06 May 2022 05:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

युवक ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट में पत्नी के लिए लिखा- चलो आज कुछ ऐसा करते हैं, आज हम तुम्हारे खातिर मरते हैं। उसने आत्महत्या के लिए पत्नी के चाचा-चाची को जिम्मेदार ठहराया है। अपनी मां के लिए लिखा, मुझे माफ करना है कि मैं आपके बुढ़ापे की लाठी नहीं बन पाया। 
विज्ञापन
मरने से पहले खूब रोया युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में ससुराल से लौटने के बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। युवक ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें उसने आत्महत्या के लिए पत्नी के चाचा-चाची को जिम्मेदार ठहराया। पत्नी के लिए लिखा कि मरने के बाद तुम मेरी सूरत देख मत आना। मां मुझे माफ करना, मैं तुम्हारे बुढ़ापे की लाठी नहीं बन पाया। 

विज्ञापन


रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला सैलई निवासी मोहन सिंह (23) ने गुरुवार रात को कमरे में दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब छह बजे जब मोहन सिंह सोकर नहीं जागा तो उसकी मां गीता देवी ने आवाज लगाई। उसने कोई जवाब नहीं दिया गया तो मां ने कमरे में झांककर देखा तो मोहन का शव फंदे से लटका था। बेटे का शव देख मां रोने-चिल्लाने लगी। अन्य परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। 

'आरोपियों को मिले सख्त सजा'  

सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस भी पहुंच गई। छानबीन के दौरान पुलिस को मोहन के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने मौत के लिए पत्नी के चाचा-चाची को जिम्मेदार ठहराया। लिखा है कि पत्नी के बड़े चाचा चाची को सख्त सजा मिले। आगे लिखा, चलो आज कुछ ऐसा करते हैं आज तुम्हारे खातिर मरते हैं। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

दो साल पूर्व हुआ था विवाह

पीड़ित परिजनों ने बताया कि मोहन सिंह का विवाह दो साल पूर्व सिरसागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली शिवानी के साथ हुआ था। शिवानी शादी के बाद एक साल तक ही मोहन सिंह के साथ रही थी। पिछले एक साल से शिवानी मायके में ही रह रही है। गुरुवार को मोहन सिंह शिवानी को बुलाने के लिए ससुराल गया था। 

आरोप है कि ससुराल में विवाद होने पर शिवानी के परिजनों ने मोहन सिंह को सिरसागंज पुलिस से पकड़वा दिया था। वह किसी तरह से छूटकर आया। देर रात घर आने पर उसने आत्महत्या कर ली। मोहन के कोई संतान नहीं थी। वह इलेक्ट्रिकल सामान का कारोबार करता था। मोहन की मौत से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें