फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: शराब के लिए रुपये नहीं देने पर 13 साल की बेटी को बेल्ट से पीटता था पिता, पुलिस ने कराया मुक्त

Fri, 06 May 2022 12:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

13 साल की बेटी घरों में काम कर खर्च चलाती है। पिता उससे शराब के लिए रुपये मांगता है। न देने पर बेल्ट से पिटाई करता था। पीड़ित ने सामाजिक कार्यकर्ता से मदद मांगी। इसके बाद पुलिस ने चाइल्ड लाइन की टीम के साथ उसे मुक्त कराया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के एक गांव में पिता शराब के लिए रुपये नहीं देने पर अपनी बेटी को बेल्ट से पीटता था। नाबालिग बेटी ने सामाजिक कार्यकर्ता से मदद मांगी। उनके ट्वीट करने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने किशोरी और उसकी बहन को रेस्क्यू कर लिया। दोनों को चाइल्डलाइन में रखा गया है।

विज्ञापन

 
शाहगंज क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बिहार की महिला से शादी की थी। उसके तीन बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी 13 साल की है। बेटी ने पुलिस को बताया कि पिता ने चार साल पहले मां को घर से निकाल दिया। मां मायके में रह रही हैं। पिता उसे और भाई और बहन को पीटता है।

घरों में काम कर खर्च चलाती है बेटी   

नाबालिग बेटी घरों में काम करके किसी तरह खर्च चला रही है। पिता उससे शराब के लिए रुपयों की मांग करता है। कुछ दिन पहले बेल्ट से पीटने पर लोग जुट गए। मगर, पिता उनसे भी झगड़ा करने लगा। बाद में वह दूसरी जगह रहने लगी। मगर, पिता वहां भी आकर उसकी पिटाई करता था। 

विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस को किया ट्वीट 

पीड़ित बेटी ने सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस को जानकारी दी। नरेश पारस के मुताबिक, किशोरी ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। उन्होंने उसे सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी। उधर, उन्होंने महिला कल्याण निदेशालय और पुलिस मुख्यालय को ट्वीट कर मदद मांगी। 

गुरुवार रात को पुलिस ने चाइल्ड लाइन के सहयोग से किशोरी को रेस्क्यू किया। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि बेटी ने पिता पर पिटाई का आरोप लगाया। इस पर उसे और उसकी बहन को लाया गया है। उन्हें चाइल्डलाइन में रखा गया है। शुक्रवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें