फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए डॉ. जीएस धर्मेश के बारे में, ऐसे तय किया सभासद से योगी सरकार में मंत्री बनने का सफर

Wed, 21 Aug 2019 01:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डॉ.गिर्राज सिंह धर्मेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार को लखनऊ स्थित राजभवन में ढाई साल बाद योगी आदित्यनाथ सरकार का मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। आगरा से छावनी सुरक्षित सीट से डॉ.गिर्राज सिंह धर्मेश (डॉ. जीएस. धर्मेश) को मंत्री बनाया गया। डॉ. जीएस धर्मेश पेशे से चिकित्सक हैं और वह दूसरी नगर निगम में सभासद रह चुके हैं।
विज्ञापन


योगी सरकार में मंत्री बनाए गए डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश ने आगरा छावनी विधानसभा सीट पर पहली बार चुनाव 2012 में लड़ा था। यह चुनाव हारे लेकिन, 2017 में दूसरी बार में शानदार जीत दर्ज हासिल की।

यह भी पढ़ें: सपा के गढ़ में 'कमल' खिलाने वाले विधायक बने कैबिनेट मंत्री, जानिए कौन हैं रामनरेश अग्निहोत्री
विज्ञापन


डॉ. जीएस धर्मेश ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। वह आगरा-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपना क्लीनिक भी संचालित करते हैं।
विज्ञापन

भाजपा विधायक डॉ.धर्मेश के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है। उनका एक बेटा चिकित्सक है। विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश ने वर्ष 1994 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इससे पहले वह कांग्रेस पार्टी में थे। साल 1989 के नगर निगम के सभासद चुनाव में वह जीते थे। 

यह भी पढ़ें: जानिए चौधरी उदयभान के बारे में, ऐसे तय किया सब इंस्पेक्टर से मंत्री बनने का सफर

2017 के चुनाव में डॉ.जीएस धर्मेश ने छावनी विधानसभा सीट से 45,000 वोटों से जीत दर्ज की थी। इसी सीट पर वह 2012 में करीब पांच हजार से अधिक वोटों से चुनाव हार गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें