फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 28 देशों की विश्व सुंदरियों ने किया ताज दीदार, इतिहास जानने में रही दिलचस्पी; सेल्फी लेने को लगी होड़

Thu, 04 Jul 2024 01:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा

सार

28 देशों की विश्व सुंदरियों ने ताजमहल का दीदार किया। इतिहास जानने में उनकी दिलचस्पी रही। इस दौरान लोगों में सेल्फी लेने को होड़ लगी रही। 
विज्ञापन
Agra: 28 देशों की विश्व सुंदरियों ने किया ताज दीदार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार को 28 देशों की विश्व सुंदरियों ने ताजमहल का दीदार किया। ताज की खूबसबूरती को बढ़ा रही पच्चीकारी को जानने में उनकी खासी दिलचस्पी रही। उन्होंने इतिहास जानने में भी रुचि दिखाई। सुरक्षा को देखते हुए जवान सक्रिय रहे। ताज का दीदार करने पहुंची विश्व सुंदरियों के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में होड़ मची रही। 

विज्ञापन


ताज घूमते समय सुंदरियां ताज की सुंदरता में खोई रहीं। बताते चलें कि मिस टीन इंटरनेशनल 2024 की प्रतियोगिता चल रही है। इस साल भारत में 30 देशों की प्रतिभागी ताज के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। मिस टीन इंटरनेशनल 2023 बारबरा पर्रागा 7 जुलाई को अपने उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें