फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शाम को खाना खाकर सोई, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला विवाहिता का शव; डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

Thu, 04 Jul 2024 01:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा

सार

नवविवाहिता शाम को खाना खाकर सोई और सुबह रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। अभी डेढ़ महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। 
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की सुबह नवविवाहिता का शव ट्रैक पर क्षत-विछत मिला। माना जा रहा है कि विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। घटना के पीछे का कोई कारण परिवार के लोग नहीं बता पा रहे हैं।

विज्ञापन


राजस्थान के धौलपुर जिले के खिल्ली गांव निवासी धन सिंह ने बेटी आशा देवी (20) की शादी आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी रामवीर सिंह के साथ 10 मई 2024 को की थी। परिजन के मुताबिक मंगलवार की रात करीब 10 बजे आशा खाना खाकर सो गई थी। पति रामवीर ने सुबह देखा वह बिस्तर पर नहीं थी। काफी देर तक घर में कहीं नहीं दिखने पर परिजन खोजबीन में जुटे। 

भोर में करीब 4 बजे उसका शव टपरा चौकी के पास आगरा-झांसी रेलवे लाइन पर मिला। पति रामवीर सिंह पेंटिंग का कार्य करता है। सूचना पर मायकेवाले भी आ गए। थाना प्रभारी मलपुरा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच और पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें