फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कशॉप कर्मियों ने यात्रियों को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। रोडवेज के वर्कशॉप में बुधवार को कुछ कर्मियों द्वारा बस में सवार यात्रियों की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। वहीं तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के नगला बुजुर्ग निवासी साबिज अपने साथी साहिब निवासी गावं रुड़कली और सतेंद्र के साथ बुधवार को मैनपुरी आ रहे थे। तीनों लोग रोडवेज की छिबरामऊ डिपो की बस में बैठे हुए थे। बेवर पहुंचने के बाद बस स्टैंड पर चालक ने गाड़ी को रोक दिया और डीजल भरवाने व टायर बदलने की बात कह कर वर्कशॉप में चला गया। बस रुकने के बाद साबिज अपने साथियों के साथ परिसर में लगे टीनशेड के नीचे बैठ गया। आरोप है कि तभी वर्कशॉप का एक कर्मी आया और बेवजह गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर कर्मी ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और साबिज व साथियों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया। प्रभारी निरीक्षक बेवर विजय गौतम का कहना है कि यात्रियों की शिकायत पर उनका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें