फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के संविदाकर्मी गृह जनपद में करा सकेंगे दबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/बेवर। रोडवेज के संविदाकर्मी गृह जनपद में तबादला करा सकेंगे। परिवहन विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव बनाया है। प्रस्ताव के आधार पर क्षेत्रीय प्रबंधकों से उनके कार्यक्षेत्र में आने वाले डिपो में कार्यरत संविदा चालकों और परिचालकों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग द्वारा बनाए गए प्रस्ताव को परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने संविदा तबादला नीति के आधार पर मंजूरी दे दी है। इसके बाद सालों से एक ही क्षेत्र में नौकरी कर रहे संविदा चालक और परिचालक अब अपने गृह क्षेत्र में ट्रांसफर करा सकेंगे। प्रस्ताव मंजूर होने पर संविदाकर्मियों को तबादला कराने की सुविधा हासिल होगी। अब तक जिस परिक्षेत्र में संविदा चालक व परिचालक भर्ती होते थे। उसका परिक्षेत्र के ही जिले में तबादला हो पाता था। अब संविदाकर्मी दूसरे परिक्षेत्र अथवा गृह जिले में भी तबादला करा सकेंगे। विभाग के प्रस्ताव के बाद क्षेत्रीय प्रबंधकों से उनके कार्यक्षेत्र में आने वाले डिपो में कार्यरत संविदा चालकों और परिचालकों की सूची मांगी गई है।
----
जिले में हैं 487 संविदाकर्मी
जिले में मैनपुरी और बेवर में दो डिपो संचालित हैं। मैनपुरी डिपो में 115 संविदा चालक और 109 परिचालक हैं। बेवर डिपो में 150 संविदा चालक और 113 संविदा परिचालक हैं। विभाग के प्रस्ताव के बाद 100 से अधिक संविदा कर्मियों को अपने गृह जिले में तबादला कराने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

----
इटावा परिक्षेत्र के सभी डिपो में कार्यरत संविदा चालकों और परिचालकों का विवरण तैयार कराया जा रहा है। विभाग के उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलते ही इस संबंध में अगली प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

दीपक चौधरी, आरएम इटावा परिक्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें