फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: सिर पर पल्लू, हाथ में लाठी...महिलाओं का ऐसा रूप देख उड़े लोगों के होश, शराबियों ने दौड़कर बचाई जान

Thu, 22 Aug 2024 07:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के गोवर्धन में शराब की दुकानों पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। दुकान बंद कराने के लिए किए विरोध प्रदर्शन में महिलाओं ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ भी की।
 
विज्ञापन
सिर पर पल्लू, हाथ में लाठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव पलसों में शराब ठेकों को बंद कराने के लिए ग्रामीण महिला पुरुषों ने सड़क पर घंटों जाम लगाकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने शराब की दुकान पर तोड़ फोड़ करते हुए योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ठेके पर शराब पी रहे शराबी वहां से भाग खड़े हुए। 
विज्ञापन




 
 

महिलाओं ने ठेकों पर शराब पीकर घरों में काम कर रही महिलाओं के साथ मारपीट करने वाले शराबी पतियों का विरोध किया। लोगों ने सरकारी शराब के ठेके को बंद कराने की मांग की। ग्राम प्रधान ऊषा के नेतृत्व में ग्रामीण महिला व पुरुष हाथों में लट्ठ लेकर शराब के ठेके पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने दुकान पर उपद्रव किया और सड़क पर जाम लगा दिया। विरोध के चलते गोवर्धन बरसाना रोड पर जाम लगा रहा। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को काफी समझाया, मगर ग्रामीण ठेके को बंद कराने की मांग पर अड़े रहे।

 
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख पुलिस के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला। महिलाओं का कहना था कि शराब पीकर पुरुष घर पहुंचकर मारपीट करते हैं। यह एक दिन की बात नहीं बल्कि आए दिन किसी न किसी के घर में क्लेश होता है। नौबत यहां तक आ जाती है कि महिलाएं परेशान होकर आत्मघाती निर्णय लेने को भी मजबूर हो जाती हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें