किराये पर लिया था कमरा
मृत महिला बेबी (35) पत्नी राकेश निवासी नगला रामचंद्र नगरिया की रहने वाली थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि 15 दिन पूर्व महिला ने लवकुश नगर निवासी रीता के मकान में किराए पर कमरा लिया था। बताया गया कि महिला का पति राकेश मजदूरी करता है। बेबी लोगों के घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। पति राकेश ने आकाश पर अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। पति ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
ये भी पढ़ें - दीवार से निकली मौत: खेलते हुए गई डेढ़ साल के मासूम की जान, डॉक्टर ने बताई मरने की ये वजह; पछता रहे घरवाले
आरोपी से हो गया था झगड़ा
सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि महिला का युवक के पास आना जाना था। जांच पड़ताल में सामने आया है कि महिला का युवक आकाश से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। पुलिस गहनता से मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
ये भी पढ़ें - Mainpuri Murder Case: मासूम भाई को मां की तरह दुलार करती है परी, अचानक हुए बदलाव के बाद जिम्मेदार हो गई बेटी