फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार से निकली मौत: खेलते हुए गई डेढ़ साल के मासूम की जान, डॉक्टर ने बताई मरने की ये वजह; पछता रहे घरवाले

Wed, 28 Jun 2023 12:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

डेढ़ साल का मासूम घर में खेल रहा था। वो दीवार के पास पहुंचा तो एक झटके के साथ जमीन पर गिर गया। परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन
पिता की गोद में डेढ़ साल का मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह क्षेत्र के चांगोली गांव में डेढ़ साल के मासूम की जान इस तरह चली जाएगी, किसी ने सोचा भी नहीं था। बच्चा घर में खेल रहा था, उसी दौरान दीवार के एक सुराग से निकले सांप ने उसे काट लिया। घर के सदस्य कुछ भी नहीं समझ पाए। बच्चा बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिवार के लोग उसे तत्काल ही उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन बच्चे के जीवत होने की उम्मीद में सपेरों से ढाक बजवा रहे हैं। 
विज्ञापन

 

यहां  का है मामला

बाह के चांगोली गांव में घर में खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे को सांप ने डस लिया। बाह सीएचसी पर मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन उसके जीवित होने की उम्मीद में ढाक बजवा रहे हैं। बताया गया है कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे पूरन सिंह का बेटा घर में कूलर के पास खेल रहा था। दीवार के सुराख से निकले सांप ने उसे डस लिया। इसके साथ ही बच्चा जोर से चीखा और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। 

ये भी पढ़ें -  ससुर बना जल्लाद: रात में बहू की इस हरकत के बाद सोया नहीं, कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन; नहीं कांपे हाथ
 

उड़े घरवालों के होश

ये देख घरवालों के होश उड़ गए। परिवार के लोग डेढ़ साल के मासूम गगन को तत्काल ही बाह सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने जांच करके बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बच्चे को घर ले आए। 

ये भी पढ़ें -  Mainpuri Murder Case: मासूम भाई को मां की तरह दुलार करती है परी, अचानक हुए बदलाव के बाद जिम्मेदार हो गई बेटी
 
विज्ञापन

घर बुलाए वायगीर 

वायगीर को बुलाकर ढाक बजवाना शुरू कर दिया। पिता पूरन सिंह ने बताया कि बच्चे के जीने की उम्मीद में ढाक बजवाई है। डसने वाले सांप को भी पकड़ लिया है। ढाक बजने की जानकारी पर चांगोली के अलावा पड़ोस के गांव बसंतीपुरा, नीमडाड़ा, क्वारी, रेंका तक के लोग पूरन सिंह के घर पर पहुचे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें