फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपार्टमेंट में कुत्ते ने महिला को काटा: शिकायत पर मालकिन ने उल्टा पीड़िता से की गाली-गलौज, मुकदमा दर्ज

Wed, 29 Mar 2023 01:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में कैलास विहार अपार्टमेंट की सीढ़ियों पर एक कुत्ते ने महिला को काट लिया। उसने उसकी मालकिन से शिकायत की तो वह उल्टा उसे ही गाली-गलौज करने लगी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
न्यू आगरा थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में महिला को कुत्ता काटने पर उसकी मालकिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने कहा कि कुत्ते को बांधकर नहीं रखा गया। गले में पट्टा भी नहीं लगा था। इस वजह से उसने काट लिया। शिकायत करने पर मालकिन ने गाली-गलौज की और धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र के कैलाश विहार स्थित कावेरी ग्रीन अपार्टमेंट का है। यहां की रहने वाली अंजलि डोडिया ने थाने में तहरीर दी। बताया कि वह तीसरी मंजिल के फ्लैट संख्या 309 में रहती हैं। 26 मार्च को वो दूसरी मंजिल से अपने फ्लैट में जा रही थीं। पड़ोस के फ्लैट में रहने वाले मुदित बैरी का पालतू कुत्ता सीढ़ियों के पास खड़ा था। निकलते समय कुत्ते ने उनको काट लिया। इससे उनके हाथ और पैर में घाव हो गए। पास ही मुदित की पत्नी शानू भी खड़ी थीं। मगर, उन्होंने कुत्ते को रोकने की कोशिश नहीं की। शोर सुनकर सास नीलिमा निकलीं। उन्होंने किसी तरह कुत्ते से उसको बचाया।

बिना पट्टे के घूमता रहता है 

अंजलि ने पुलिस को बताया कि कुत्ते को बांधकर रखने की कहने पर शानू बैरी ने गाली देना शुरू कर दिया। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी कुत्ते को रास्ते से हटाकर रखने की कहकर चले गए। कुत्ता नगर निगम में पंजीकृत नहीं है। वह बिना पट्टे के घूमता रहता है। इससे उनका निकलना मुश्किल हो गया है।

दो बार काट चुका है कुत्ता

बताया कि कुछ दिन पहले भी उन्हें कुत्ते ने काटा था। इस पर उन्होंने इलाज कराया था। तब भी समझाया, लेकिन कुत्ते को बांधकर नहीं रखा गया। थाना प्रभारी विजय विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। दो बार कुत्ते काटने का आरोप लगाया गया है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

रोडवेज के सेवानिवृत्त रीजनल मैनेजर हैं ससुर

अंजलि के ससुर आरके डोडिया रोडवेज के रीजनल मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोसी के कुत्ते ने पहले भी काटा था। तब उसे बांधकर रखने के लिए बोला था। मगर, पड़ोसी ने ऐसा नहीं किया। इस बार काटने की शिकायत करने पर उनके साथ अभद्रता की। सोसायटी में शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें