फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: टूटी रेल पटरी देख महिला ने साड़ी की झंडी बनाकर रुकवाई ट्रेन, टला बड़ा हादसा 

Thu, 31 Mar 2022 03:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

गांव की महिला ने जिस तरह होशियारी से बड़ा ट्रेन हादसा होने से टाल दिया, उसकी जमकर तारीफ हो रही है। ट्रेन को देख वो घबराई नही, बल्कि पटरी के बीचोंबीच जाकर खड़ी हो गई।
 
विज्ञापन
ओमवती और टूटी हुई पटरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा से टूंडला जा रही सवारी रेलगाड़ी बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। गांव नगला गुलरिया की महिला ने समझदारी दिखाते हुए ट्रेन को रुकवाने के लिए गजब की तरकीब लगाई। पटरी टूटी देख उसे ये समझ में नहीं आया कि इतनी जल्दी सूचना रेलवे अधिकारियों तक कैसे पहुंचाई जाए। महिला लाल रंग की साड़ी पहने हुई थी। उसने होशियारी दिखाते हुए लाल साड़ी की झंडी बनाकर ट्रेन चालक को खतरे का इशारा किया, जिसे देख चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।
विज्ञापन


एटा-टूंडला रेलमार्ग पर अवागढ़ के समीप गांव नगला गुलरिया के पास रेल की पटरी टूट गई थी। उस पर किसी की नजर नहीं गई। यहां से सुबह 9 बजे ट्रेन गुजरती है। बताया गया है कि ट्रेन सामने से आ रही थी, तभी यहां से गांव की रहने वाली ओमवती गुजर रहीं थीं। उनकी नजर टूटी हुई रेल की पटरी पर पड़ी, तो उन्होंने खतरा भांप लिया। सामने से आ रही ट्रेन को देख वे घबराईं नहीं, बल्कि पटरी के बीचोंबीच जाकर खड़ी हो गईं।

ओमवती ने पहनी हुई लाल रंग की साड़ी की झंडी बनाकर ट्रेन चालक को खतरे का इशारा किया। चालक समझ गया कुछ गड़बड़ है, जिसके बाद ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। बाद में रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई। जिसके बाद रेलवे कर्मचारियों को भेजकर पटरी को सही कराने का काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें