फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा दिलाने के बहाने आगरा ले जाकर महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। महिला को जमीन का मुआवजा दिलाने के नाम पर एनएचएआई के अधिकारी महिला को आगरा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने घटना के तीन साल बाद आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना टूंडला क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की जमीन एनएचएआई द्वारा बनाए गए हाईवे में चली गई। महिला जमीन के मुआवजे को लेकर परेशान थी। इस बीच उसका संपर्क विभाग के ही अधिकारी महताब उर्फ मुन्ना निवासी लंगड़े की चौकी, थाना हरी पर्वत, आगरा से हुई। उसने उसे मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। आरोप है कि महताब उर्फ मुन्ना ने मुआवजा दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की भी मांग की। इस पर महिला ने उसे 80 हजार रुपये दे भी दिए।
पीड़िता का आरोप है कि विगत 23 जनवरी 2019 को महताब उर्फ मुन्ना मुआवजा दिलाने के बहाने उसे आगरा ले गया और आगरा की ट्रांसयमुना कालोनी में उसे ले जाकर आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के करीब तीन साल बाद पीड़ित महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद से मिलकर घटना की जानकारी दी। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

तीन साल पूर्व घटना होने से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राजेश कुमार पांडेय
इंस्पेक्टर-थाना टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें