बेवर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र-छात्राएं
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। करहल क्षेत्र के गांव कमलपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संकुल शिक्षक अशोक कुमार पाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्राथमिक वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय हरवाई की सरस्वती ने प्रथम स्थान पाया। बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय नाकऊ के छात्र अंकित कुमार ने जीत दर्ज की।
जूनियर बालक वर्ग 600 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमलपुर के विनीत कुमार प्रथम और नाकऊ के अर्पित कुमार द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ मे अंशुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाकऊ ने प्रथम और गुलशन पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरवाई द्वितीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाकऊ की नंदनी ने प्रथम स्थान पाया। कमलपुर की नेहा दूसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में नाकऊ की टीम विजेता रही। विजेताओं को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका राबिया सुल्ताना ने पुरस्कार बांटे।
इस अवसर पर हरिओम, रिषभ कुमार, सतेंद्र यादव, पवन कुमार, रीना शर्मा, इदरीश खां, अमर दीप, रामनरेश यादव, अवनीश पांडेय, सुधीर नरायन दुबे, संतोष कुमार, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।