फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पांच साल पहले भी महिला के साथ हुआ था दुष्कर्म... अब फिर गैंगरेप, पुल के नीचे बदहवास मिली

Mon, 16 Sep 2024 11:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

पांच साल पहले भी महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था। अब फिर गैंगरेप का शिकार हुई। वह पुल के नीचे बदहवास मिली। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में आगरा-अलीगढ़ हाईवे यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज पुल के नीचे शनिवार की रात्रि बदहवास हालात में मिली महिला के साथ गैंगरेप हुआ था। पति का आरोप है कि पुलिस ने दबाव बनाकर वीडियो वायरल कराया था। बताया कि पत्नी के साथ 5-6 साल पूर्व भी दुष्कर्म हुआ था। इसका मुकदमा थाना एत्माद्दौला में दर्ज है। मामला कोर्ट में चल रहा है। आरोपी जेल में है।

विज्ञापन


थाना पुलिस ने पीड़िता को विक्षिप्त बताकर मेडिकल नहीं कराया है और न ही केस दर्ज किया है। महिला के पति ने बताया कि रविवार की रात उसने पुलिस के दबाव में वीडियो बनाया था। वहीं, महिला ने ग्रामीणों को बताया था कि आरोपी उसे सड़क से जबरन खींचकर ले गये थे। बारी-बारी से दुष्कर्म किया। 

इसके बाद में ऑटो से उतारकर फरार हो गए थे। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी डॉ स्वदेश कुमार (वीरू सुमन) का कहना था कि थाना खंदौली क्षेत्र के अन्तर्गत महिला के साथ हुई घटना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें