ताजनगरी में किवाड़ नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ खेत जा रहा था। रास्ते में पैर फिसलने से नदी में गिर गया। घर में चीख पुकार मच गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश के आगरा में किवाड़ नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। खबर फैली तो गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
घटना खेरागढ़ थाना क्षेत्र के खुसियालगढ़ (निमेना) गांव की है। गांव निवासी मुरारीलाल ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे धर्मेंद्र अपने दो साथियों ओमवीर और नेत्रपाल के साथ मिर्च की फसल में कीटनाशक छिड़कने के लिए गया था। पैर फिसलने से धर्मेंद्र किवाड़ नदी में गिर गया।
गहराई में जाने से डूब गया। ओमवीर और नेत्रपाल ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। सूचना पर नायब तहसीलदार विनोद कुमार, लेखपाल विकास और खेरागढ़ पुलिस पहुंची। एसडीएम संदीप यादव ने बताया कि नदी में डूबने से युवक की मौत हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।